रांची, जनवरी 6 -- राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की आशंका जताई है। इसे देखते हुए राज्य के 14 जिलों में मंगलवार और बुधवार को शीत दिवस घोषित किया गया है, जबकि छह जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, राज्य सरकार ने ठंड के बढ़ते आफत को देखते हुए सभी सरकारी-निजी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद कर दिया है। प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। इसे लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा ने अधिसूचना जारी कर दी है।शीतलहर का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शीतलहर का अर्थ रात के समय ठंड और कनकनी का असामान्य रूप से बढ़ जाना है, जबकि शीत दिवस में दिन के समय भी ठ...