वार्ता, जनवरी 20 -- Jharkhand Weather: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि शुष्क मौसम के कारण कहीं भी बारिश नहीं होगी। मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दोपहर बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी सुबह हल्का कोहरा और आंशिक बादल नजर आएंगे।आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की धीमी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उसके बाद तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राजधानी रांची और ...