रांची, फरवरी 4 -- झारखंड में बुधवार से ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है। राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में बदलाव होगा। सर्द हवा आने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। रात में न्यूनतम पारा में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।पहाड़ों की बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फवारी होने और कई जगहों पर बारिश होने के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। दो दिनों के बाद उत्तर की सर्द हवा मैदानी भागों से होते हुए सीधे झारखंड प्रवेश करेगी। इससे रात के दौरान अचानक ठंड बढ़ सकती है। सुबह में कनकनी बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- एकता की मिसाल बने दीपक का झारखंड में होगा सम्मान, मंत्री अंसारी देंगे 2 लाख रुपए यह भी पढ़ें- झारखंड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.