रांची, सितम्बर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड में अनुकूल वातावरण के कारण मानसून फिर से सक्रिय है। पूरे राज्य में बादल छाए हुए हैं और राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक कई स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को बारिश के कारण रांची का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे की तुलना में छह डिग्री कम है। जबकि, गोड्डा का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निम्न दबाव और मानसून ट्रफ का असर मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार को भी अप...