रांची, जनवरी 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी का खिजरी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह रविवार को गेतलसूद डैम के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने वर्तमान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुदेश ने कहा वर्तमान सरकार आदिवासी विरोधी है, सरना कोड, आरक्षण नीति, नियोजन नीति, स्थानीय नीति और औद्योगिक नीति बनाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून के मूल उद्देश्यों और रूढ़िवादी व्यवस्था को सरकार ने खत्म कर दिया है और छात्रों को छात्रवृत्ति तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि अलग राज्य आंदोलन में आजसू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं जन मुद्दों को लेकर मुखर होने का आह्वान किया। इस दौरान लगभग दो दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.