जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- पश्चिमी सिंहभूम जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मुण्डूई मैदान में बांदना पूजा पर लगे मेला देखकर शुक्रवार की देर रात घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। घटना की सूचना के बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना देर रात 2.30 से 3 बजे की है। गिरफ्तार लोगों में मुण्डूई गांव के ही बीडीओ सरदार, जकराज सरदार, छोटराय सरदार तथा कांदरकोड़ा गांव का रवि सरदार शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने गांव से मुण्डूई में अपने भाई के साथ झूमर मेला देखने आई थी। वहां से लौटने के दौरान देर रात रास्ते में रोककर बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता गांव पहुंची। परिजनों से सूचना के बाद शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.