रांची, अप्रैल 19 -- Jharkhand Mausam: झारखंड में कहीं आंधी-बारिश और ओलावृष्टि तो कुछ जिलों में गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। रांची के अलावा झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश और ओलों की बौछार ने आम लोगों को नुकसान पहुंचा है। रांची में 45 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा और 50-50 ग्राम वजनी ओलों से एस्बेस्टस की छतों में छेद हो गए। वहीं, कुछ स्थानों पर फसलों, सब्जियों आदि को भी नुकसान की खबर है। हालांकि बारिश के कारण राज्य के कई जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। रांची का अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक नीचे आया है। वहीं, अगले चार दिन तेज हवा के साथ बारिश का भी पूर्वानुमान है। पलामू और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.