नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- झारखंड में खौफनाक घटना सामने आई है। प्रदेश की राजधानी में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति का सिर काटरकर धड़ से अलग कर दिया गया। सिर काटकर धड़ से अलग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के भुर्सुडीह के जंगल में हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जगदीश स्वांसी (40) और पुरन कुमार स्वांसी (30) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी हरी मुंडा (35) फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से धारदार हथियार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतक के पिता सुरेश स्वांसी द्वारा तमाड़ थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.