बोकारो, दिसम्बर 15 -- कथारा, प्रतिनिधि। सीसीएल कथारा जीएम ग्राउंड में पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को हुए फाइनल मैच में एलएचसी क्लब ललपनिया ने खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल एलएचसी क्लब ललपनिया बनाम युवा क्लब पिलपिलो के बीच खेला गया जिसमें मध्यांतर तक दोनों टीम बराबर पर रही। अंत में ट्राइब्रेकर में ललपनिया ने 4-1 गोल के अंतर से पिलपिलो को पराजित कर दिया। मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो तथा विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपए नगद व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ डेढ़ लाख रुपए नगद इनाम दिया गया। वहीं सेमीफाइनल में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले टीमों को 50-50 हजार...