रांची, दिसम्बर 30 -- रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भी लोगों को कनकनी से राहत नहीं मिली। कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। रांची जिले के मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम पारा राज्य में सबसे कम 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह स्थिति वहां के गोर्डन गेस्ट हाउस के बॉबी गोर्डन में लगे यंत्र से मापा गया। वहीं कांके का 2.5 डिग्री और रांची शहर का 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, खूंटी का 5 और गुमला का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज कहां कैसा रहेगा मौसम? मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 24 घंटे के बाद रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह के दौरान मध्य दर्जे का कुहासा कायम रहेगा। हालांकि बुधवार से अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में ऊपर चढ़ने से ठंड से थोड़ी राहत का अनुमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.