गुमला, अगस्त 6 -- झारखंड में गुमला पुलिस को मंगलवार की देर रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के कमांडर और 15 लाख के इनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि मार्टिन को दिनेश गोप के पकड़े जाने के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जानकारी के मुताबिक, गुमला के एसपी हरिश बिन जमा को जानकारी मिली थी कि कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई का एक उग्रवादी छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मार्टिन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.