रांची, जुलाई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। झारखंड में 3181 पदों पर एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की बहाली होगी। इनमें 3020 नियमित पदों पर और 161 बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति होगी। जेएसएससी जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित करेगा और इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एएनएम के लिए ओएमआर शीट और कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा एक चरण में मुख्य परीक्षा के रूप में होगी। इसमें प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। हर सवाल एक-एक अंक का होगा। सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा, जबकि निगेटिव मार्किंग नहीं दी जाएगी। एक घंटे की होने वाली परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि हिन्दी, अंग्रेजी में प्रश्न होंगे। एएनएम के लिए अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.