नई दिल्ली, जुलाई 6 -- रांची समेत झारखंड के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में औसत 13.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं शनिवार और रविवार को विभिन्न जिलों में वज्रपात से एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हैं। रांची समेत झारखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई है। मंगलवार से बारिश की रफ्तार में दो दिन के लिए कमी आएगी लेकिन इसके बाद फिर मानसून जोर पकड़ेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राज्य के उपर बना सिस्टम अब कमजोर हो गया है। आठ जून से मौसम साफ रह सकती है। लेकिन दस जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और रांची समेत पूरे राज्य में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.