रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में बुधवार से सर्द हवा का सिलसिला तेज होगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सुबह और रात में कनकनी बढ़ जाएगी। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान भी दो से तीन डिग्री तक नीचे जाने के आसार हैं। गत दिनों बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान 'दित्वाह' के कमजोर पड़ने के बाद झारखंड समेत पूर्वी भारत में हवा का रुख बदल गया है। इससे झारखंड की ओर आने वाली सर्द हवा कमजोर पड़ गई थी। तूफान के असर से पिछले हफ्ते हवा में नमी बढ़ी थी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई थी। लेकिन अब इसके कमजोर पड़ते ही उत्तर-पश्चिमी की ठंडी हवा फिर से सक्रिय हो गई है। इस हवा का झारखंड की ओर बढ़ना ही ठंड में उछाल का कारण बनेगा। पिछले 24 घंटे में कुछ स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.