जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर के गोविंदपुर में पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शूटर अनुज कन्नौजिया मुख्तार अंसारी के आईएस 191 गैंग का विस्तार झारखंड में कर रहा था। उसने इसके लिए हर जिले के छोटे सरगना को अपने साथ मिलाया था। उसका आधार स्थल जमशेदपुर था। इसके लिए उसने ऐसे लोगों को चुना था, जिनके पास राजनीतिक समर्थन था। उनके ही माध्यम से उसने अपने आईएस-191 गैंग से लोगों को जोड़ना शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, अनुज के बारे में उस इलाके के दूसरे गैंगस्टर, जिनका अनुज के जुड़ाव वाले गिरोह से प्रतिद्वंदिता थी, उन्हें मालूम था कि वह मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य है और यहां संगठन विस्तार कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि प्रतिद्वंदी गिरोह के सदस्यों ने अनुज कन्नौजिया के राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। आईएस-1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.