चाईबासा, अक्टूबर 26 -- झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला शनिवार को और गंभीर हो गया। जांच में चार और बच्चे एचआईवी पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमित बच्चों की संख्या पांच हो गई है। हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद शनिवार को रांची से स्वास्थ्य विभाग की टीम चाईबासा पहुंची। छानबीन के बाद जांच टीम के अधिकारियों ने बताया, सप्ताह भर में सदर अस्पताल के एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर पर पांच बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह बेहद चिंताजनक है। इसकी जांच कराई जा रही है। सभी बच्चे थैलेसीमिक हैं। उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून चढ़ाया गया था। इस घटना के बाद से चाईबासा के इस अस्पताल में ब्लड चढ़वाने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है। चाईबासा के सात वर्षीय थैलेसीमिक मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.