लोहरदगा, मई 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड मुख्यालय के सामने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष बिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, रामचंद्र गिरि तथा शाहिद अंसारी ने किया। मौके पर राधा तिर्की ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है। यह हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है। मैयां सम्मान योजना और अबुवा आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। मोदी सरकार आदिवासी विरोधी है। इसने झारखंड सरकार द्वारा पारित कर भेजी गई अलग सरना कोड बिल को ठंढे बस्ते में डालकर झारखंडी आदिवासियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। और इसके विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा 27 मई को पूरे झारखंड में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.