जमशेदपुर, फरवरी 17 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडली पूर्वी सिंहभूम की बैठक उलियान में हुई। बैठक जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली बैठक करते हुए अपनी पंचायत के संयोजक मंडली की सूची 23 फरवरी तक जिला संयोजक मंडली को सौंपना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में कहा गया कि 24 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रखंड-नगर में सदस्यता अभियान तीव्र गति से चलाना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में साफ़ साफ़ निर्देश दिया गया कि जिला, प्रखंड, नगर एवं पंचायत और शाखा में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। वहीं जमशेदपुर नगर, मानगो नगर, जुगसलाई नगर, चाकुलिया नगर की पंचायत कमेटी एवं शाखा कमिटी सम्मेलन 15 मार्च तक करने के लिए निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.