रांची, जनवरी 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड मिशन बोर्ड की ओर से शनिवार को कांटाटोली स्थित पीएच चर्च कार्यालय में पास्टर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के दस जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पास्टर अनिल लकड़ा ने बाइबल संदेश देते हुए स्पष्ट दर्शन (विजन) के साथ सेवकाई करने पर विशेष जोर दिया। आयोजक संदीप उरांव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा कार्य के लिए हमें यीशु मसीह के नेतृत्व और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सेवकों को पद और शक्ति की लालसा छोड़कर दीन-दुखियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करना चाहिए और सामाजिक जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर 'रिच झारखंड' कार्यक्रम का विमोचन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.