चाईबासा, दिसम्बर 11 -- चाईबासा। झारखंड महिला कबड्डी टीम गुरुवार को टाटा नगर स्टेशन से पांचवीं फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के दौरे पर रवाना हुई। इस अवसर पर खिलाड़ियों को नई खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार रावत, भारतीय महासंघ के रेफरी बोर्ड के लिए काफी है अध्यक्ष हरीश सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला के सचिव तिलक राम साहू, प्रशिक्षक रमेश कुमार साहू, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी तथा कोल्हान प्रभारी श्यामल दास ने टीम को शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त बसंती कुमारी और प्रेम लाल भी इस समारोह में उपस्थित रहे।टीम के साथ नेशनल रेफरी के रूप में बोकारो जिला से मनोज शर्मा और रांची से दीपिका कुमारी मौजूद रहे। झारखंड टीम के तकनीकी सदस्य रोहित शर्मा और कुण...