साहिबगंज, सितम्बर 2 -- बोरियो। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खेरवा गांव में श्रवण ठाकुर के आवास परिसर में झारखंड मजदूर संघ (प्रजा.) की बैठक मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष शिवलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव पुनर्गठन करने को लेकर विचार-विमर्श हुईI इस बैठक में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव उपस्थित थे। इस बैठक में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव कहा कि झारखंड मजदूर संघ गरीब मजदूर वंचित वर्ग का उत्थान के लिए एक संगठन है। संघ के नियमों के अनुरूप सदस्यों को चलना और श्रम कानून के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया गया। सर्व सम्मति से झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक प्रखंड इकाई अध्यक्ष दिलीप हसदा एवं प्रखंड महामंत्री अभिजीत कुमार रक्षित को मनोनीत किया गया। इस मौके पर फुल कुमारी,...