चाईबासा, अप्रैल 16 -- गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम को संघ के प्रतिनिधिमंडल और गुवा खदान के सीजीएम कमल भास्कर तथा महाप्रबंधक (पीएंडए) प्रवीण सिंह के बीच व्यापक स्तर पर वार्ता हुई। मजदूरों और बेरोजगारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई, इस सकारात्मक बातचीत के बाद संघ ने गुवा प्रबंधन के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने वार्ता के बाद बताया कि समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर अब ठोस पहल की गई है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर लगभग 250 लोगों की सूची बीएसएल, बोकारो प्रबंधन को भेजी जा चुकी है। इससे संबंधित प्रक्रिया अब गति पकड़ रही है। पांडे ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले ठेका मजदूरों का वेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.