चाईबासा, जून 9 -- गुवा । गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एवं सेल कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाया। गुवा जनरल ऑफिस समीप भगवान बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के सक्रिय सदस्य हेमराज सोनार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की आज हम लोग 125 वी पुण्यतिथि मना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था। इसी उलगुलान ने उन्हें भगवान बना दिया। धरती आबा के नाम से मशहूर बिरसा मुंडा काफी कम उम्र में इतने लोकप्रिय हो गए थे कि अंग्रेज उनसे खौफ खाने लगे थे और उन पर 500 रुपए का इनाम घोषित किया था। 9 जून 1900 को इस महामानव की रांची जेल में मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.