पाकुड़, फरवरी 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। श्रम अधीक्षक द्वारा श्रमिकों के आधार सत्यापन के संबंध में जारी निर्देश के आलोक में झारखंड मजदूर कल्याण संघ की कार्यकारिणी समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रखंड विकास पदाधिकारी, महेशपुर के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय सचिव रामप्रीत शर्मा ने की। इस अवसर पर पाकुड़ जिला के तमाम संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में श्रमिकों के हितों की रक्षा, सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रखंड महेशपुर क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों का आधार सत्यापन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाना आवश्यक है, ताकि वे राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.