कोडरमा, दिसम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड के कोडरमा और बिहार के नवादा जिले की सीमा चितरकोली चेकपोस्ट पर तैनात 11 गृहरक्षकों (होमगार्ड जवान) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी पर यह कार्रवाई ट्रकों से अवैध वसूली मामले में की गयी है। मालूम हो कि यह कार्रवाई दोनों राज्यों और दोनों जिलों की सीमा पर लगातार हो रही गलत गतिविधियों की शिकायत के बाद की गई है। कार्रवाई के तहत चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त सभी 11 गृहरक्षकों (होमगार्ड जवान) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही इन सभी को अगले आदेश तक ड्यूटी से भी वंचित कर दिया गया है। मामला चेकपोस्ट पर ट्रक चालकों से आलू व रुपये मांगने को लेकर नोकझोंक से संबंधित वीडियो के वायरल होने से जुड़ा है। घटना के वक्त उक्त सभी गृहरक्षक चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त थे। इस मामले में जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.