रांची, जनवरी 9 -- रांची। सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र अक्षत प्रसाद का चयन झारखंड की स्कूली बास्केटबॉल टीम में किया गया है। अक्षत स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ की अंडर-17 बास्केटबॉल टीम के सदस्य के रूप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह 11 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अक्षत को विद्यालय की निदेशक मोनिका श्रीवास्तव, प्राचार्या सुमिता सेन और शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...