रांची, जनवरी 4 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड बार कौंसिल के चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। मार्च में होली के बाद बार कौंसिल का चुनाव होगा। चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी की जा सकती है। अधिसूचना के साथ ही चुनाव के सभी कार्यक्रम जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। मतदाता सूची सभी जिलों के बार संघों को भेजी जाएगी। वहां से नाम सुधार और आपत्ति मांगी जाएगी। सभी प्रकार के बकाया भी निश्चित तिथि तक क्लीयर करने को कहा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने झारखंड बार कौंसिल का चुनाव मार्च तक पूरा कराने का निर्देश दिया है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया 15 मार्च, 2026 तक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत लिया गया है, जिसमें...