साहिबगंज, फरवरी 16 -- साहिबगंज। बन बचाओ समिति ने रविवार को उधवा के पक्षी आश्रयणी में बर्ड वॉक का आयोजन किया। इसमें पीएमश्री नवोदय विद्यालय, राजमहल मॉडल कॉलेज और उधवा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बर्ड वॉक का नेतृत्व पक्षी विशेषज्ञ संजय खाखा, अविनाश कुमार और दशरथ ठाकुर ने किया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न पक्षी के प्रजातियों की पहचान, उनके आवास, प्रवास और संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने पक्षियों की पहचान, प्रवास और पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका पर जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्रों को जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता और पक्षियों की पारिस्थितिकी में भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में वन परिसर पदाधिकारी राणा रंजीत चौधरी, उप वन परिसर पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार, नमामि गंगे के डीपीओ अमित मिश्रा आदि मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.