देवघर, फरवरी 9 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र अवस्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में टेक्नोलॉजी क्षेत्र के हूल उन्नयन कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम झारखंड को ऐतिहासिक टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में झारखंड के आदिवासी समुदाय के लगभग एक लाख 35 हजार युवाओं को टेक्नोलॉजी का मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। ये प्रशिक्षित युवा समाज के अन्य लोगों को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। सी-डैक के माध्यम से आदिवासी बच्चों का कौशल विकास कर उन्हें स्...