रांची, जनवरी 15 -- तमाड़, प्रतिनिधि। सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर 17 जनवरी को झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए 16 जनवरी की शाम पांच बजे पंच परगना क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस संबंध में पंच परगना आदिवासी समाज की ओर से लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू को सौंपा गया। इस दौरान तमाड़ विधानसभा क्षेत्र और पंच परगना क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए 16 जनवरी की शाम पांच बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जानकारी पांच परगना आदिवासी समाज के उदारकांत सिंह मुंडा और पूर्णचंद्र मुंडा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...