चाईबासा, जनवरी 16 -- चाईबासा, संवाददाता। राज्य में आदिवासी संगठनों द्वारा 16 जनवरी की संध्या को मशाल जुलूस और 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसका कोल्हान में मानकी मुण्डा संघ कोल्हान पोड़ाहाट एवं आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा समर्थन किया गया। इस संबंध में मानकी मुण्डा संघ कोल्हान पोड़ाहाट द्वारा सदर अनुमंडल पदाधिकारी चाईबासा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मानकी मुण्डा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के अध्यक्ष गणेश पार्ट पिंगुआ ने कहा कि पड़हा राजा सोमा मुण्डा हत्याकांड के विरुद्ध और जमीन लूट के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमा मुण्डा हत्याकांड के असली हत्यारों का गिरफ्तारी नहीं की गई है, जो कि सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी और उदासीनता को दर्शाता है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय मिलनी चाहिए। हत्याकांड के विरुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.