रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से राज्य सरकार द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा पावर प्वाइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बीते सप्ताह आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने नशा का सेवन नहीं करने और लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया। मौके पर सहायक प्राध्यापक राम सिंह, कुलसचिव निशांत कुमार, स्नेह कुमार, बिधु शेखर वर्मा, निर्मला सोरेन व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.