जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को बिष्टूपुर चैंबर भवन में मतदान हुआ। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्वक चली। पूर्वी सिंहभूम में कुल 942 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 565 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला वर्तमान अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और रांची के सुरेश अग्रवाल के बीच हुआ। बसंत मित्तल अपना एक कार्यकाल पूरा कर पुनः अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। रांची में मंगलवार को वोटों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.