गोड्डा, जनवरी 19 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रांतीय भारतीय संतमत सत्संग का 26वां वार्षिक अधिवेशन आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को सुंदर नदी के तट स्थित दाढ़ीघाट, मधुचक में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन को लेकर संतमत अनुयायियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह है कि अधिवेशन में परम पूज्यपद आचार्य महर्षि बेदानंद जी महाराज का पावन आगमन सुनिश्चित है। उनके सान्निध्य में सत्संग, प्रवचन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक चलेगा। अधिवेशन के दौरान संतमत के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन को सदाचार, सेवा और आत्मज्ञान की ओर प्रेरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.