गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ जिला ईकाई की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में हुई। जिसमें रामगढ़ के बीडीओ जयंत जेरोम लकड़ा के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। इसके पूर्व सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्ष सह डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि शुक्रवार को रांची मेदांता हॉस्पिटल में बीडीओ जयंत के निधन से झारखंड प्रशासनिक सेवा को अपूरणीय क्षति हुई है। बैठक सह सभा में अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ, आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी रंथु महतो, बीडीओ गणेश रजक, पंचायत राज पदाधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पदाधिकारी, डुमरी और गिरिडीह अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.