कोडरमा, जनवरी 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बगरीडीह पंचायत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष राणा ने की, जबकि संचालन का दायित्व रंजीत राणा ने निभाया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सबसे पहले समाज का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश के 24 जिलों में राणा समाज का संगठन पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक खड़ा किया गया है, जिसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगभग 18 वर्षों तक निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, समाज के लोग आईएएस अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.