रांची, दिसम्बर 1 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया है। इसमें तमाड़ निवासी विनीत कुमार सिंह को वाइस चेयरपर्सन के पद पर नियुक्त किया गया है। यह विस्तार यूथ इंटक के प्रदेश चेयरमैन सत्यम सिंह ने किया है। विनीत कुमार सिंह ने इसके लिए सत्यम सिंह को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सत्यम सिंह ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी युवा मजदूर के हित के लिए काम करने के इच्छुक हैं उन्हें झारखंड प्रदेश युवा इंटक परिवार में शामिल किया जाएगा और सब साथ मिलकर काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.