रांची, अक्टूबर 4 -- ओरमांझी प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने के लिए उनके पैतृक आवास कुच्चू में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शनिवार को सुबह प्रदेश से लेकर रांची जिला ग्रामीण महानगर और मंडल के लोगों ने साहू को बधाई दी। बधाई देनेवालों में प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल, केके गुप्ता, जिलाध्यक्ष विनय महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, मानती राजेंद्र साही, पूर्व विधायक समरीलाल, संजय साहू, शोभा यादव, धनंजय सिंह, सुनील महतो, प्रणव कुशवाहा, अमित साहू, कुलदीप प्रसाद साहू, कुमुद देवी, अनिल प्रसाद, अलखनाथ महतो, अमित कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.