जमशेदपुर, जनवरी 11 -- जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ में जमशेदपुर से दो प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।पार्टी की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणू गोपीनाथ पारिकर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मंजू सिंह को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोल्हान प्रमंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उषा देवी को जमशेदपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई ...