रांची, सितम्बर 1 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो वर्तमान मूल्य पर वर्ष 2023-24 में झारखंड की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,05,274 रुपये थी। देश के केवल दो राज्य (बिहार एवं उत्तर प्रदेश) की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय झारखंड से कम है। अन्य सभी राज्यों की वार्षिक आय झारखंड से अधिक है। गरीबी के बात करें तो वर्ष 2019 से 2021 में झारखंड में 28.81 प्रतिशत लोग गरीब (बहु आयामी गरीब) थे, जबकि देश की औसत गरीबी 14.96 प्रतिशत रही है। इस तरह राज्य में गरीबी भी देश के औसत से लगभग दोगुनी है। ऐसे में जीएसटी की प्रस्तावित दर से राज्य को आर्थिक नुकसान की आशंका है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर कहते हैं कि केंद्र सरकार का प्रस्तावित जीएसटी रिफार्म एक सराहनीय कदम हो सकता है, लेकिन हमारे राज्य को इसके कारण राजस्व में कमी आएगी। हमारा अनुरोध है कि केंद्र सरकार को झारखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.