रांची, दिसम्बर 7 -- रांची। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की बैठक सोमवार को दिन के 11 बजे से रांची समाहरणालय के बी ब्लॉक में कमरा संख्या 101 में होगी। संगठन के अध्यक्ष रामसेवक तिवारी ने बताया कि बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार के पेंशनधारियों की समस्या एवं उसके समाधान को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन के पदधारियों के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य व अन्य शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...