रामगढ़, नवम्बर 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार चल रहे "नेशनल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 4.0" अभियान के तहत झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, रामगढ़ जिला इकाई की ओर से अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लेकर अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किए। शिविर का संचालन सोमनाथ सिंह चौहान के सहयोग से किया गया। पेंशनरों को डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाने हेतु पीपीओ बुक नंबर, आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर साथ लाना अनिवार्य बताया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने जानकारी दी कि अब सभी बैंक भी केवल डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ही स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी प्रखंड पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.