धनबाद, जुलाई 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में कर्ण सिंह गुट का पूरी तरह से कब्जा बरकरार रहा। एक पद को छोड़ अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदों पर कर्ण सिंह के गुट के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोकने वाले जितेंद्र किंडो सहित उनके गुट के सभी प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। संयुक्त महामंत्री के पांच पद में से एक पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। बुधवार को हुए चुनाव में झारखंड सभी जिलों से 741 जवानों व हवलदारों ने वोटिंग में हिस्सा लिया था। बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक चली गिनती के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी राहुल कुमार यादव ने कर्ण कुमार सिंह को 70 मतों से विजयी घोषित किया। अध्यक्ष पद की मतों की गिनती दोबारा की गई। कर्ण को 404, जितेंद्र को 334 और निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.