सीवान, जनवरी 10 -- दरौंदा। झारखंड के लोवर बाजार रांची पुलिस ने एक मामलें में आरोपी को पकड़ने दरौंदा थाने पहुंची। दरौंदा पुलिस के सहयोग से चकरी रसूलपुर निवासी कुंज बिहारी तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झारखंड पुलिस ने दरौंदा पुलिस को बताया कि कुंज बिहारी तिवारी ने झारखंड में एक लड़की से शादी किया। कुछ दिनों तक साथ रहे। फिर लड़की को वहीं छोड़कर भाग आया। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...