चाईबासा, फरवरी 1 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड पुलिस के जवान 47 वर्षीय घासीराम महतो की हृदय गति रूकने से शनिवार को मौत हो गई। वह सरायकेला जिला के ईचागढ़ चुननुडिया गांव का रहने वाले थे। फिलहाल स्थानीय पुलिस लाइन में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे अचानक उससे सीने में दर्द उठा। पुलिस लाइन के साथी जवान ने उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान सुबह लगभग 10 बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से ही मौत हुई है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने सलामी दी। इसके बाद शव को पैतृक गांव भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.