जमशेदपुर, फरवरी 9 -- झारखंड पुलिस की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली ऑनलाइन सेवाएं एक सप्ताह से ठप पड़ी हैं। स्थिति यह है कि लोग न तो ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा पा रहे हैं और न ही किराएदार सत्यापन, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, पासपोर्ट वेरिफिकेशन जैसी जरूरी सेवाओं के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। झारखंड पुलिस की वेबसाइट तो खुल रही है, पर सिटीजन पोर्टल नहीं खुल रहा है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रतिदिन औसतन सौ से अधिक लोग विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन किराएदार वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र और गुमशुदगी से जुड़ी ऑनलाइन शिकायतें होती हैं। वेबसाइट ठप होने के कारण लोगों को मजबूरी में थानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जहां पहले से ही भीड़ और...