देवघर, दिसम्बर 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की जैप-5 देवघर शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव निर्धारित नियमावली के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यह चुनाव रविवार को सभी सदस्यों की उपस्थिति में कराया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची औपचारिक रूप से जारी कर दी गई है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन, शाखा दुमका द्वारा केंद्रीय शाखा, रांची को भेजे गए पत्र के अनुसार, यह चुनाव पत्रांक 408/एसी दिनांक 03 दिसंबर 2025 के आलोक में कराया गया। चुनाव की प्रक्रिया संघीय नियमों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिसमें जैप-5 देवघर के सभी सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव परिणाम के अनुसार श्याम लाल किस्कू को सर्वसम्मति से सभापति पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। उप-सभापति पद पर शेखर प्रसाद यादव को जिम्मेदारी सौं...