चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा। झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु एवं केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने संगठन का विस्तार एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए चक्रधरपुर एवं कुचाई का दौरा किया। चक्रधरपुर में अभियान के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पूर्ति की उपस्थिति में अभियान के सदस्यों के साथ चर्चा-परिचर्चा की गई। साथ ही साथ बुद्धिजीवी गोविंद महतो एवं अंसार अहमद से उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया। खरसावां विधानसभा अंतर्गत कुचाई में कांग्रेस के काफी लंबे समय तक प्रखंड अध्यक्ष रहे कृष्णा सोय के साथ संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अभियान के जिला उपाध्यक्ष मंगल सरदार,बिरसा गोप,शैली शैलेंद्र सिंकु एवं तस्लीम मौजूद थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.