जमशेदपुर, दिसम्बर 11 -- झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) के आयोजन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन में सुधार (करेक्शन) के लिए निर्धारित समयावधि बढ़ा दी है। अब करेक्शन विंडो 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक खुली रहेगी। पहले यह विंडो 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक ही निर्धारित थी। तिथि बढ़ने से उन आवेदकों को राहत मिली है, जो निर्धारित समय में अपने आवेदन में सुधार नहीं कर सके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...