रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड पशुचिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ सेमसन संजय टोप्पो ने मंगलवार को झारखंड पशु चिकितसा परिषद के निबंधक का प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण के बाद संघ के पदधारी एवं सदस्यों ने डॉ सेमसन को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। डॉ सेमसन ने कहा कि तीन माह के अंदर प्राथमिकता के आधार पर परिषद का चुनाव कराया जाएगा। परिषद मजबूती के साथ क्रियाशील होगी। इससे ग्रामीण पशु चिकित्सकों पर अंकुश लगेगा। मवेशी पालकों को जानकार पशु चिकित्सकों से मिले परामर्श से काफी फायदा होगा। परिषद के अधीक्षक तकनीकी डॉ जेनेट भगत ने परिषद के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निबंधक का पद पिछले छह माह से रिक्त था। अब परिषद से संबंधित काम तेजी से आगे बढ़ेगा। संगठन के महामंत्री डॉ शिवानंद कांसी ने बताया कि डॉ ललन व...